"अधिकारों की जानकारी बनी छात्राओं की ताकत" : बाल विवाह, पॉक्सो और साइबर अपराध पर किया जागरूक

Posted On:- 2026-09-07




कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय के नेतृत्व में अधिकार मित्र धनबती कोर्राम ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास फरसगांव में छात्राओं को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें।

अधिकार मित्र धनबती कोर्राम ने कहा कि कानून की जानकारी ही व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा नहीं करने की समझाइश दी।

शिविर में छात्राओं को बाल हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता नंबर 112 एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं की ओर से पूछे गए कानूनी सवालों का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में कानून की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कानून की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।



Related News
thumb

सेवा का संकल्प, जनभागीदारी का अभियान - एक माह गांव-गांव गूंजेगा जनस...

छत्तीसगढ़ में जनसेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता को नई गति देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक कि...


thumb

जिले में अब तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...


thumb

ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पूर्ण आ...

ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...


thumb

दिव्यांगजनों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ नशामुक्ति का दिया स...

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ...


thumb

सीईओ पोरवाल ने किया विभिन्न शासकीय योजनाओं व विकास कार्यों का मैदान...

जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।


thumb

मोहला व मानपुर में विशेष स्वच्छता अभियान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण औ...

कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल के निर्देशन में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्...