कोंडागांव (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के निर्देशन में अधिकार मित्र तरुणा ध्रुव ने एकलव्य कन्या आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव* में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे छात्राओं को रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम 2001, महिला एवं बालिका सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, बाल विवाह,शिक्षा का अधिकार, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून, साइबर अपराध से बचाव सोशल मीडिया से सुरक्षित उपयोग तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट ( एफ. आई.आर.) सखी वन स्टॉप सेंटर और वहां मिलने वाली सुविधा व परामर्श, ऑनलाइन हरासमेंट, साइबर बुलिंग/हरासमेंट, साइबर स्टॉकिंग, डीपफेक टेक्नोलॉजी से होने वाले अपराध, ब्लैकमेलिंग , पॉक्सो एक्ट 2012 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं के अधिकार महिला हेल्पलाइन नं 181 छेड़छाड़, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयाेग सतर्कता एवं गुड टच बैड टच, व चाइल्ड हेल्प लाइन नं. 1098 , बाल विवाह , पोक्सो एक्ट, सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव सायबर हेल्प लाइन नं. 1930, यातायात नियमों के पालन अपराधों की रोकथाम तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़ में जनसेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता को नई गति देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक कि...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...
ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ...
जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल के निर्देशन में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्...