सुकमा (वीएनएस)। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के ध्येय से शुक्रवार को कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने जिले के अत्यंत संवेदनशील व सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बारिश और दुर्गम रास्तों के बीच किस्ताराम से करीब 20 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय कर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और “जनहितैषी प्रशासन“ की सशक्त मिसाल पेश की।
तिरपाल के नीचे बैठकर सुना ग्रामीणों का दुख-दर्द :
सेन्दुरगुड़ा स्थित सुशासन परिसर में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासनिक टीम ने तिरपाल के नीचे जमीन में बैठकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी एक-एक समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना। सुशासन परिसर में पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन :
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक शाला के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से गिनती और वर्णमाला सुनकर शैक्षणिक स्तर को परखा तथा पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल व आंगनबाड़ी भेजने की अपील की। बच्चों में उत्साह भरने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए कलेक्टर और सीईओ ने ग्रामीण व स्कूली बच्चों को क्रिकेट किट वितरित किए।
ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने कई अहम विकास कार्यों की स्वीकृति :
’सड़क एवं बिजली विस्ताररू किस्ताराम से पालाचलमा तक सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दी गई। साथ ही क्षेत्र में विद्युत विस्तार को मंजूरी मिली, जिसका कार्य बारिश थमते ही शुरू किया जाएगा।
जल संरक्षण एवं कृषि : ग्रामीणों को रोजगार और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चेकडैम एवं तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों को पाम की खेती के लिए प्रेरित करते हुए बोर एवं ड्रिप सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
भवन नवीनीकरणर : आमापेंटा में नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण और प्राथमिक शाला भवन के नवीनीकरण को तत्काल स्वीकृति दी गई।
दस्तावेज विहीन ग्रामीणों के लिए सोमवार को लगेगा विशेष शिविर :
आमापेंटा में संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं श्रमिक कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता पूछी, तो कतिपय ग्रामीणों द्वारा दस्तावेज न होने की बात सामने आई। इस पर कलेक्टर ने कोंटा एसडीएम को निर्देशित किया कि सोमवार को ही विशेष शिविर लगाकर सभी छूटे हुए ग्रामीणों के आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जाएं, ताकि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें।
महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण पर बल :
कलेक्टर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ से जुड़ने और ‘बिहान’ के स्व-सहायता समूहों के जरिए आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को किस्त मिलने के बाद शीघ्रता से आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी बीमारी की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क उपचार कराने का आह्वान किया। दौरे के दौरान एसडीएम कोंटा सुभाष कुमार शुक्ला, तहसीलदार निधि प्रधान, जनपद पंचायत सीईओ गौतम गहिर, बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रितेश टंडन सहित विभिन्न विभागों के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं प्रस्तावित 4-लेन निर्माण कार्य के लिए जिला सरगुजा अंतर्गत भूमि अर्जन की कार्यवाही क...
कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ...
जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब ध...
छत्तीसगढ़ में जनसेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता को नई गति देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक कि...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...
ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...