हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे पुनर्वासित प्रशिक्षार्थी, खेती को बना रहे नई जिंदगी का आधार

Posted On:- 2026-09-07




सुकमा (वीएनएस)। हिंसा और भटकाव का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सली एवं पुनर्वासित प्रशिक्षार्थी अब अपने हाथों में हुनर लेकर आत्मनिर्भरता की नई राह पर आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुकमा के द्वारा 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित 12 दिवसीय सब्जी की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण इसी बदलाव को मजबूत आधार दे रहा है। प्रशिक्षण के तहत शनिवार को फैकल्टी खुशाल चन्द्र केशरवानी के नेतृत्व में प्रशिक्षार्थियों को उद्यान एवं नर्सरी सुकमा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान उद्यान विकास अधिकारी नवेश तिग्गा एवं विशिष्ट कृषि विकास अधिकारी सुरेश कुमार बेग ने प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न पौधों की प्रजातियों, रोपण, देखभाल और ग्राफ्टिंग के जरिए उन्नत पौधे तैयार करने की तकनीक की जानकारी दी। प्रशिक्षार्थियों ने खेती की बारीकियों को समझने के साथ अधिकारियों से कई सवाल किए। उनके लिए यह भ्रमण केवल जानकारी हासिल करने का अवसर नहीं, बल्कि सीखे गए हुनर को आजीविका में बदलने की दिशा में व्यावहारिक कदम रहा।

हुनर से बदलेगी जिंदगी की दिशा: शैक्षणिक भ्रमण से उत्साहित प्रशिक्षार्थियों ने कहा कि उन्हें खेती और नर्सरी के क्षेत्र में स्वरोजगार की नई संभावनाओं की जानकारी मिली है। कृषि आधारित प्रशिक्षण उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने, सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने और परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर दे रहा है। पुनर्वास की यह पहल अब केवल मुख्यधारा से जुड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि हुनर, रोजगार और आत्मनिर्भरता के जरिए नई जिंदगी गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।



Related News
thumb

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण हेतु प्रभावित भूमि के क्रय-विक्र...

राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं प्रस्तावित 4-लेन निर्माण कार्य के लिए जिला सरगुजा अंतर्गत भूमि अर्जन की कार्यवाही क...


thumb

विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण समय...

कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ...


thumb

सूर्य की रोशनी से रोशन हुई स्वास्थ्य सेवाएं : बिहारपुर स्वास्थ्य के...

जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब ध...


thumb

सेवा का संकल्प, जनभागीदारी का अभियान - एक माह गांव-गांव गूंजेगा जनस...

छत्तीसगढ़ में जनसेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता को नई गति देने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक कि...


thumb

जिले में अब तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...


thumb

ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पूर्ण आ...

ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...