अवैध खनिज परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई, दो हाईवा जब्त

Posted On:- 2026-09-07




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।

खनिज विभाग की जांच में एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के उल्लंघन का मामला पाया गया। कार्रवाई के दौरान हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीएफ 9320 एवं सीजी 09 जेएल 9808 को जब्त कर आगामी कार्रवाई तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया है।

इसी प्रकार तहसील अंबागढ़ चौकी के ग्राम मोंगरा में अवैध रूप से भंडारित लगभग 80 माजदा रेत को भी जब्त किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी जाएगी।



Related News
thumb

धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...


thumb

गुरुजनों के सम्मान से सजा मनेन्द्रगढ़ संकुल, नवाचारों की गूंज के बीच...

विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में क...


thumb

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 11 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन ...


thumb

कलेक्टर कुंदन के निर्देश पर कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंच...

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण ...


thumb

“सात दिन में संवरा कोटाडोल पुलिया, आवागमन बहाल-लोडेड ट्रकों पर रोक,...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त कोटाडोल पुलिया को अस्थायी मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आज सोमवार से आवागमन के...