धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर

Posted On:- 2026-09-07




शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

धमतरी (वीएनएस)। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से समय पर जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संबंधी विभिन्न जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों एवं पहलों के बेहतर समन्वय एवं अभिसरण (Convergence) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस समन्वित दृष्टिकोण का उद्देश्य उपलब्ध योजनाओं, संस्थानों एवं संसाधनों को बेहतर ढंग से जोड़ते हुए जरूरतमंद प्रतिभागियों तक सही जानकारी, काउंसलिंग, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, मेंटरशिप, नेटवर्किंग एवं आवश्यक सहयोग समय पर पहुंचाना है। प्रयास रहेगा कि कोई भी विद्यार्थी, युवा, इच्छुक अथवा मौजूदा उद्यमी या स्टार्टअप केवल जानकारी अथवा उचित मार्गदर्शन के अभाव में उपलब्ध अवसरों से वंचित न रहे।

इस क्रम में प्रतिभागियों की रुचि, आवश्यकता, चुनौतियों एवं आकांक्षाओं को समझने के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप प्रतिभागियों को Mentors एवं Domain Experts से जोड़ने तथा Government, Industry, Academia एवं Civil Society से जुड़े जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं आवश्यकता अनुसार वैश्विक स्तर के संस्थानों एवं अवसरों तक उनकी पहुंच सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी जयंत नाहटा, IAS ने बताया कि  युवा धमतरी के समग्र पहल के अंतर्गत लगातार काउंसलिंग , गाइडेंस  एवं प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है और जिले में शिक्षा, कौशल विकास, सैकड़ों इंटर्नशिप और रोजगार से लेकर उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित अनेक योजनागत सहायताएं एवं अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता इन अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के माध्यम से सभी युवाओं और आकांक्षी उद्यमियों तक सही समय पर पहुंचाने की है। यह प्रयास Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup की पूरी यात्रा में युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग से जोड़ने पर केंद्रित है।

उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं एवं उद्यमियों से अपनी रुचि, आवश्यकता और आकांक्षाओं को साझा करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध संसाधनों, विशेषज्ञता एवं अवसरों को बेहतर ढंग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा, IAS ने कहा कि युवाओं की क्षमता एवं आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ना जिले के समग्र विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।   जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी विद्यार्थी, युवा या उद्यमी को केवल जानकारी, मार्गदर्शन अथवा संस्थागत संपर्क के अभाव में उपलब्ध अवसरों से वंचित न होना पड़े।

कलेक्टर श्री मिश्रा के अनुसार  विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जिले में शिक्षा से कौशल, कौशल से इंटर्नशिप , रोजगार एवं उद्यमिता तथा विचार से स्टार्टअप तक एक सक्षम और समावेशी ecosystem को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स से सक्रिय सहभागिता और जिले में उपलब्ध समग्र मार्गदर्शन , प्रशिक्षण , इंटर्नशिप , जॉब्स और स्टार्टअप संबंधी अवसरों का ससमय लाभ लेने की अपील की है ।

जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी एवं स्टार्टअप अपनी रुचि, आवश्यकता, चुनौतियां, अपेक्षाएं एवं सुझाव साझा करने के लिए युवा धमतरी पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।

पंजीयन लिंक: https://yuvadhamtari.com 

पंजीयन एवं पहल से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन और सहायता के लिए जिले की नोडल समन्वय और ट्रेनिंग एजेंसी CGS Network से +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन सभी संबंधित प्रतिभागियों से अपील करता है कि वे इस समन्वित प्रयास से जुड़कर अपनी आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं को साझा करें, ताकि उपलब्ध योजनाओं, विशेषज्ञता एवं अवसरों का अधिकतम लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचाया जा सके। 

“सही दिशा • सही अवसर • सही समय पर सही सहयोग — सशक्त धमतरी की ओर एक समन्वित प्रयास।”




Related News
thumb

सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तैयार करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यकर भोजन उपलब...


thumb

16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्र...


thumb

शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्य...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्र...


thumb

विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान क...

सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और प्रमाण पत्र मिलने तक बार-बार जानकारी लेना—ग्रामीण क्षेत्रों के ...


thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...