16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

Posted On:- 2026-09-08




1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती 15 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा,

 8 वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा अवसर

धमतरी (वीएनएस)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, धमतरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा।

रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों पर 1400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण के साथ स्नातक, बीएससी, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई एवं सीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

7 से 11 सितंबर तक प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग

रोजगार मेले से पहले 7 से 11 सितंबर तक लाइवलिहुड कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट एवं काउंसिलिंग कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन शिविरों में पहुंचकर रोजगार मेले के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

प्री-प्लेसमेंट गतिविधियां 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी और 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में भी आयोजित की जाएंगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।



Related News
thumb

सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तैयार करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यकर भोजन उपलब...


thumb

शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्य...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्र...


thumb

धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर

जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से समय पर जोड़ने के उद्देश्...


thumb

विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान क...

सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और प्रमाण पत्र मिलने तक बार-बार जानकारी लेना—ग्रामीण क्षेत्रों के ...


thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...