ग्राम गिरवर में जल उत्सव के साथ हुआ ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण

Posted On:- 2026-09-08




जल अर्पण दिवस के तहत नल-जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)। विकासखंड गौरेला के ग्राम गिरवर में आज जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण किया गया। साथ ही जल अर्पण दिवस के अंतर्गत नल-जल योजना का ग्राम पंचायत को विधिवत हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य द्वारा नल-जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल के महत्व, जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नल कनेक्शनों को फूलों की माला पहनाकर जल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  बृजलाल राठौर ने कहा कि हर घर तक नल से स्वच्छ जल की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इस सुविधा को निरंतर बनाए रखना ग्रामवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ग्रामीणों से जल स्रोतों के आसपास सोख्ता गड्ढे बनाने, जल स्रोतों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा नल-जल योजना के उचित रख-रखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने जल की प्रत्येक बूंद का विवेकपूर्ण उपयोग करने और भविष्य के लिए जल संरक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं पंचगण सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा ...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...