कवर्धा (वीएनएस)। झीरम घाटी नरसंहार मामले को लेकर कवर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर NIA की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में छोटे नक्सलियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि बड़े नक्सलियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवीन जायसवाल ने कहा कि जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके नाम झीरम घाटी नरसंहार से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम हटने के बाद ही संबंधित नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। कांग्रेस ने मांग की कि घटना में पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं तथा मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए।
पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने भी मामले में बड़े नक्सली नेताओं से पूछताछ की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनसे भी पूछताछ कर झीरम घाटी कांड में उनकी संलिप्तता की जांच होनी चाहिए। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी नरसंहार से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाना जरूरी है।
नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में अदालत की सुनवाई तेज हो गई है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण और कान्हा के मनमोहक रूप में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों
खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्ष...
राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने भेंट कर छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा इसके संरक्षण, संवर...
राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का ...
शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, मुख्य मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियों के कारण होने वाले अवरोध और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते