दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से शंभू बारी के परिवार को मिला आर्थिक संबल

Posted On:- 2026-09-08




प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता से जरूरी खर्चों में मिल रही मदद, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और मजबूती ला रही हैं। इसका उदाहरण उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पतरापारा निवासी शंभू बारी का परिवार है। भूमिहीन कृषि मजदूर शंभू बारी को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। यह राशि परिवार की दैनिक जरूरतों, बीमारी के समय उपचार तथा अन्य आवश्यक खर्चों में उपयोगी साबित हो रही है।

शंभू बारी ने बताया कि सीमित संसाधनों के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। नियमित आय का साधन नहीं होने से अचानक आने वाले खर्चों को पूरा करना कठिन होता था। ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली 10 हजार रुपये की वार्षिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे जरूरत के समय घरेलू एवं आवश्यक कार्यों में करते हैं।

शासन की अन्य योजनाओं से भी उनके परिवार को लाभ मिला है। भूमिहीन होने के कारण लंबे समय तक स्वयं का पक्का मकान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे शंभू बारी को शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास मिला है। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित रूप से रह रहा है।

इसके साथ ही उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि परिवार की छोटी-छोटी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही है।

शंभू बारी ने कहा, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से हमें साल में 10 हजार रुपये मिलते हैं। यह राशि हमारे जरूरी कामों में बहुत मदद करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना से घर मिला है और मेरी पत्नी को महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं।

उन्होंने इन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक सहयोग के साथ पक्का आवास और बेहतर जीवन का आधार मिला है।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।