एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नागरिकों ने भूमि मुआवजा, राहत राशि, भूमि संबंधी विवाद, पुस्तैनी भूमि में हिस्सेदारी, आवास योजना, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत, डीएमएफ राशि एवं अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इस दौरान परसगढ़ी निवासी बिहारी लाल ने वन अधिकार पट्टा में नाम सुधार कराने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं चित्ताझोर निवासी अब्दुल रसीद खान ने मुआवजा राशि के लिए पूर्व में दिए गए आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
कर्री निवासी दिलकरन ने भूमि संबंधी मामले तथा पुस्तैनी भूमि के बंटवारे में अपना हिस्सा नहीं दिए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। भौता निवासी धनफेर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पात्र हितग्राहियों को अपात्र किए जाने के संबंध में शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग की।
जनकपुर निवासी पार्वती ने धोखाधड़ी कर पैसे लिए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की। वहीं उदनापुर निवासी मुनीर ने स्वीकृत आवास योजना की राशि का भुगतान नहीं होने की समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। पेन्ड्री निवासी सोमारू ने भूमि संबंधी प्रकरण को लेकर आवेदन दिया। इसके अलावा भौता के समस्त ग्राम वासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जांच कराने के संबंध में सामूहिक आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...
जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...