नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

Posted On:- 2026-09-08




राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान जिलेभर में चलाया गया जन जागरूकता अभियान

बेमेतरा (वीएनएस)। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान जिले के समस्त विकासखण्डों में लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज ने बताया कि हमारी आंखें हमारे निधन के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी ला सकती हैं। मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को दुनिया देखने का अवसर मिल सकता है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान मृत्यु के बाद ही किया जाता है तथा नेत्रदान के लिए व्यक्ति द्वारा जीवनकाल में घोषणा पत्र भरना अनिवार्य नहीं है। हालांकि रेबीज, एड्स, टिटनेस, हेपेटाइटिस, सर्पदंश, लेप्रोसी, विषाक्तता, सिफलिस, डूबने या जलने से हुई मृत्यु, आंख का कैंसर, फांसी लगने से मृत्यु, ब्लड कैंसर, सेप्टीसीमिया, तपेदिक एवं कुछ संक्रामक बीमारियों की स्थिति में नेत्रदान उपयुक्त नहीं माना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की आंख के कॉर्निया में सफेदी यानी कॉर्नियल ओपेसिटी के कारण दृष्टिहीनता है, तो कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से उसे दृष्टि प्राप्त हो सकती है। आंख के कॉर्निया में सफेदी आंखों के संक्रमण, चोट, विटामिन-ए की कमी, कुपोषण, कॉर्नियल डिस्ट्रॉफी तथा कुछ जन्मजात कारणों से हो सकती है। इसके अलावा आंख में गंभीर चोट लगने अथवा पुतली की संरचना खराब होने की स्थिति में आंख की संरचना को बचाने के लिए भी चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जाता है।

नेत्रदान के लिए मृत व्यक्ति के वारिस से लिखित सहमति लेने के बाद प्रशिक्षित अधिकारी द्वारा मृत्यु के 06 घंटे के भीतर नेत्रगोलक निकाला जाता है। मृत्यु के बाद मृत व्यक्ति की आंखें बंद कर देनी चाहिए तथा पंखा बंद रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में पलकों के ऊपर गीला कपड़ा या रूई रखी जा सकती है। उपलब्ध होने पर कपड़े या रूई के ऊपर बर्फ भी रखी जा सकती है, जिससे नेत्र सुरक्षित रहें।

नेत्रदान के लिए विद्यासागर रात्रे, सहायक नेत्रदान अधिकारी, जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मोबाइल नंबर 9926776556, विनोद कुमार बघेल, सहायक नोडल अधिकारी विकासखण्ड साजा से 8120705868, ओंकार चन्द्राकर, सहायक नोडल अधिकारी विकासखण्ड खण्डसरा से 9981766897, गुलाब चंद सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी विकासखण्ड बेरला से 9098759477 तथा सोहित कुमार साहू, सहायक नोडल अधिकारी विकासखण्ड नवागढ़ से 7089092860 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आएं और अपने आसपास के लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद ला सकता है।




Related News
thumb

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प...

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...


thumb

जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।


thumb

रोजगार मेला का आयोजन 18 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...


thumb

कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस...


thumb

फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...