17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Posted On:- 2026-09-08




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन, स्वरूप, जनभागीदारी, गतिविधियों तथा नोडल विभागों के दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

इसके अनुसार’’सेवा संकल्प अभियान’’ अभियान का उद्देश्य जल सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। उपरोक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग के लिए जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम कराया प्रस्तावित है।

उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ एम० भार्गव नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नियुक्त किए गए है। अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया (प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन), 25 करोड़ बच्चों के सपनों का  भारत (विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता), नमो सेवा गाथा (नुक्कड नाटक), प्रमुख स्थलों पर मंचन,आंगन का उत्सव (आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद, महिला बाल विकास विभाग, कहानी बदलाव की (लाभार्थियों की वास्तविक (लाभार्थियों वास्तविक कहानियाँ), विकसित भारत संकल्प यात्रा (बस्तर सहित परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण) सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प मेरा योगदान (25 सेवा 9 गतिविधियां, नदी घाट स्वच्छता सहित ,सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वारा (विधानसभा, विकासखंड स्तरीय शिविर, रंगोली राष्ट्र, भारत मंडल एक निर्धारित दिवस, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट (जनप्रतिनिधियों की सहभागिता), जैसी विभिन्न गतिविधियां एक महिने तक संचालित रहेगी।

इसके अलावा बैठक में दिव्यांग सहायता शिविर, बस्तर ऑलोपिक के आयोजन, सीएम हेल्पलाइन, दफ्तरों में बकाया बिजली बिल की भुगतान की अद्यतन स्थिति, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीटेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ एम भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।