पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली बड़ी राहत, अब नहीं आता बिजली बिल

Posted On:- 2026-09-08




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से लोग स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले के बड़े तुमनार निवासी कैलाश कुमार देवांगन इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

कैलाश कुमार देवांगन ने मार्च 2026 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया। वे अपने गांव के पहले हितग्राही हैं जिन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया। कैलाश देवांगन वर्तमान में गीदम विकासखंड के ग्राम मोफलनार स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कैलाश बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1000 से 1200 रुपये तक आता था। हालांकि सोलर पैनल स्थापित होने के बाद से उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। उनके अनुसार घर में चार सदस्य रहते हैं और उनकी आवश्यकताओं के लिए 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र पर्याप्त है। पहले घर में लगभग 200 यूनिट बिजली की खपत होती थी, जिसका भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा के कारण यह खर्च लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में शिक्षकों की एक बैठक के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई थी, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। योजना के लाभ और संभावनाओं को समझने के बाद उन्होंने अपने घर की जरूरतों के अनुसार सोलर संयंत्र लगाने का निर्णय लिया। आज वे इसके सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर रहे हैं।

देवांगन का कहना है कि सरकार द्वारा योजना के तहत प्रदान की जा रही सब्सिडी इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। इससे आम परिवारों के लिए सोलर संयंत्र स्थापित करना आसान हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ लें और अपने बिजली खर्च को कम करें।

कैलाश कुमार देवांगन का मानना है कि यह योजना केवल आर्थिक रूप से ही लाभदायक नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि भविष्य में बिजली की मांग और दरों में वृद्धि होने की संभावना है, ऐसे में सौर ऊर्जा अपनाने वाले परिवारों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा का उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने नागरिकों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। यह योजना घरों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हरित एवं टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।