समाज कल्याण विभाग के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 तक

Posted On:- 2026-09-08




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा योजना को भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है। पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

समाज कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा द्वारा बताया गया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन व्यवस्था से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही आवेदन, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होगी।

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों एवं पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। संस्था स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके पश्चात जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।