कलेक्टर ने जनदर्शन में 46 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

Posted On:- 2026-09-08




गरियाबंद (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जनदर्शन में 46 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम परसुली खुर्द की पार्वती बाई ने तेंदूपत्ता बीमा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर शर्मा ने संबंधित अधिकारी को उनके प्रकरण का निराकरण करने को कहा। इसी प्रकार परसदाकला के कौशलेन्द्र कुमार साहू ने परिवहन का किराया राशि दिलाने, ग्राम मुड़ागांव की शांति देवी ने पट्टा प्रदान कराने, ग्राम नागझर के समारू राम ने पशुशेड दिलाने, ग्राम जाड़ापदर के राजेश दुबे ने पीएम सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम नागाबुड़ा की राधा बाई रात्रे ने पीएम आवास प्रदान कराने, ग्राम सढ़ौली के भुवन लाल ने पीएम आवास योजना की किस्त राशि दिलाने, ग्राम जलकीपानी की पुर्णिमा यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर शर्मा ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।