एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश :
कलेक्टर ने सुशासन तिहार, सीएम हेल्पलाइन 1076, सीएम जनदर्शन, पीएम पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, पारस पोर्टल एवं लोक सेवा केंद्र से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पारस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समय-सीमा में अपडेट करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर आवेदक को वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एसडीएम, आबकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण और सघन निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों, राशन व्यवस्था और आबकारी से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य अधोसंरचना के कार्यों की समीक्षा :
बैठक में शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि सीजीएमएससी के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहां राफ्ट खुदाई का कार्य चल रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भवन के प्रथम तल स्लैब के लिंटल का कार्य भी प्रगति पर है ।
चिरमिरी, जनकपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। चिरमिरी एवं जनकपुर में फाउंडेशन तथा समतलीकरण और मनेन्द्रगढ़ में ग्राउंड फ्लोर स्लैब लेवल का कार्य प्रगति पर है। वहीं जनकपुर के 50 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है ।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में म्यूजियम, फिजियोथेरेपी एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के लेक्चर हॉल का निर्माण फिनिशिंग स्तर पर है। जिला चिकित्सालय चिरमिरी में 36 नग क्वार्टर एवं आवासीय परिसर के निर्माण में एफ टाइप क्वार्टर का स्लैब स्तर तक कार्य पूर्ण है। सामुदायिक भवन का लिंटल स्तर तक कार्य पूर्ण तथा जी टाइप क्वार्टरों का कार्य प्रगति पर है। बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण हो चुका है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में फिनिशिंग कार्य जारी है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 50 बिस्तरीय वार्ड एवं ओपीडी निर्माण का कार्य स्लैब बॉटम स्तर पर है। नवीन फिजियोथेरेपी महाविद्यालय का फाउंडेशन कार्य चल रहा है, जबकि 10 बिस्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जिला चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में डी-ईआईसी सेंटर एवं आईपीएचएल हमर लैब के निर्माण कार्य पुनः निविदा हेतु प्रस्तावित हैं। तीन मॉड्यूलर ओटी का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
बड़े स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कराने पर जोर :
मनेन्द्रगढ़ में 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय के निर्माण में राफ्ट खुदाई पूर्ण हो चुकी है तथा बेस एवं राफ्ट का कार्य प्रगति पर है। 220 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय में बाउंड्रीवाल, मेडिकल कॉलेज, अकादमिक ब्लॉक, स्टूडेंट इंडोर स्पोर्ट्स, यूजी बॉयज हॉस्टल और यूजी गर्ल्स हॉस्टल का कार्य प्रगति पर है। वहीं इंटर्न मेल हॉस्टल, इंटर्न फीमेल हॉस्टल, कॉमन डाइनिंग, गेस्ट हाउस और शॉपिंग आर्केड का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा डायरेक्टर रेजिडेंस, सुपरिटेंडेंट रेजिडेंस, रेजिडेंट टाइप-सी, टाइप-डी, टाइप-ई, स्पोर्ट्स फैसिलिटी का कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
छात्रावास-आश्रमों के निरीक्षण को बनाया अनिवार्य :
बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों एवं आश्रमों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय से कार्य करने के निर्देश :
बैठक में सूघ्घर छत्तीसगढ़ एवं राशन कार्ड व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराने और राशन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना एवं पीएम मातृ वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। शिशुवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार की प्रतिदिन ट्रैकिंग करने और रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जिले के किसानों को एग्रीस्टैक से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयुक्त स्थानों पर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण की योजना पर कार्य करने को कहा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस रिफिलिंग की सुविधा सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का पंजीयन बढ़ाने के लिए कम पंजीयन वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने को कहा गया।
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने WCD, CREDA, PMGSY, वन विभाग, PHE, PWD सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर कार्यों की नियमित निगरानी करें और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, नेहा खलखो सहित सभी तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...
। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...
जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।