अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Posted On:- 2026-09-08




कोण्डागांव (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देश तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल कोकोड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की सचिव गायत्री साय ने विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, साइबर अपराध, निःशुल्क विधिक सहायता सहित दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार के शोषण, अपराध या परेशानी की स्थिति में चुप न रहकर तत्काल उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच्ची साक्षरता तभी सार्थक है, जब व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हो।

शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट एवं अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ विधिक रूप से जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाना रहा।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।