विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन कराने की अपील

Posted On:- 2026-09-08




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2027’ विजन के अनुरूप वर्ष 2025 के ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के रूप में पुनर्गठित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास एवं नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।

जिला खेल अधिकारी कांकेर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत देश को 10 रीजनल क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश को ‘सेंट्रल भारत हार्टलैंड’ के रूप में शामिल किया गया है, जिसकी थीम ‘ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेज एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट’ निर्धारित की गई है। इस महाअभियान के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 04 लाख युवाओं के पंजीयन एवं क्विज में सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिजिटल क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर नियत की गई है। जिला खेल अधिकारी ने जिले के युवाओं से माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in  पर अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।



Related News
thumb

लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प...

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्य...


thumb

जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।


thumb

रोजगार मेला का आयोजन 18 को

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप...


thumb

कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस...


thumb

फरसपाल व बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।


thumb

नारी शक्ति और युवा नवाचार से बनेगा नया छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), दुर्ग परिसर में महिला सशक्तिकरण...