जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Posted On:- 2026-09-09




गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े 50 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के साथ आवेदकों को राहत उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने कहा।

              जनसुनवाई के दौरान शिव कुमार ने दिव्यांगता के आधार पर केवाईसी नहीं होने से राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले को तत्काल जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। जांच में पाया गया कि हितग्राही का दिव्यांगता के आधार पर राशन कार्ड पहले ही बनाया जा चुका है। जनसुनवाई में भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, टीसी में नाम सुधार, प्रधानमंत्री आवास, नक्शा-खसरा ऑनलाइन अपडेट, बंटवारा, भुगतान, विकास कार्य दुरुस्ती, बीमा राशि तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा ...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...