जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

Posted On:- 2026-09-09




गौरेला पेंड्रा मरवाही, (वीएनएस)। कलेक्टर  विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा, योजना अंतर्गत भुगतान के अनुमोदन, निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त समय वृद्धि के अनुमोदन तथा संचालित कार्यों के लिए सपोर्ट मद में देयकों के भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

              कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को और अधिक मेहनत, बेहतर समन्वय एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिले की प्रगति को और बेहतर बनाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रिया सोनी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा ...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...