गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े 50 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के साथ आवेदकों को राहत उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने कहा।
जनसुनवाई के दौरान शिव कुमार ने दिव्यांगता के आधार पर केवाईसी नहीं होने से राशन कार्ड से नाम कटने की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले को तत्काल जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। जांच में पाया गया कि हितग्राही का दिव्यांगता के आधार पर राशन कार्ड पहले ही बनाया जा चुका है। जनसुनवाई में भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, टीसी में नाम सुधार, प्रधानमंत्री आवास, नक्शा-खसरा ऑनलाइन अपडेट, बंटवारा, भुगतान, विकास कार्य दुरुस्ती, बीमा राशि तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...
सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...
इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...
शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...