कलेक्टर विश्वदीप ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक, विभागों को समयबद्ध आयोजन और प्रभावी समन्वय के दिए निर्देश
बीजापुर (वीएनएस)। जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर विश्वदीप ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न गतिविधियों के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान जिले में परिवार, विद्यालय, आंगनबाड़ी, युवा, विद्यार्थी और आम नागरिकों को जोड़ते हुए विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा नागरिकों में सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर रहेगा।
परिवार से लेकर विद्यालय तक जुड़ेगा अभियान
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम परिवार स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहयोग करेंगे। इसी क्रम में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के अंतर्गत विद्यालयों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होने वाली इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग इसका संचालन करेगा तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग सहयोगी रहेंगे।
नुक्कड़ नाटक और मातृ संवाद से पहुंचेगा संदेश
जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। संस्कृति विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ‘आंगन का उत्सव’ के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग इसका संचालन करेगा और स्वास्थ्य विभाग सहयोग प्रदान करेगा।
सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की कहानियां बनेंगी प्रेरणा
अभियान की प्रमुख गतिविधियों में ‘कहानी बदलाव की’ भी शामिल है। इसके माध्यम से शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा। इन प्रेरक कहानियों के जरिए लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र नागरिकों को लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जनसम्पर्क विभाग नोडल रहेगा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहयोग करेगा।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। परिवहन विभाग इसके लिए नोडल रहेगा तथा नगरीय प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहयोगी विभाग होंगे।
जल संरक्षण और स्वच्छता के साथ सेवा गतिविधियों पर जोर
अभियान अवधि में ‘जन जन सेवा संकल्प’ के तहत जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जल संसाधन विभाग नोडल तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहयोगी रहेंगे। इसी प्रकार ‘सेवा-मेरा योगदान’ के तहत 25 सेवा गतिविधियों सहित नदी-घाट स्वच्छता एवं अन्य जनसेवा कार्य किए जाएंगे। आवास एवं पर्यावरण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वन विभाग एवं गृह विभाग सहयोग करेंगे।
शिविरों के माध्यम से पहुंचेगी सरकार की सेवाएं
‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग नोडल रहेगा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं सुशासन एवं अभिसरण विभाग सहयोगी रहेंगे।
युवा और विद्यार्थियों के नवाचार को मिलेगा मंच
विद्यार्थियों एवं युवाओं की रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग इसकी जिम्मेदारी संभालेगा। इसके साथ ही पूरे अभियान के दौरान ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग नोडल तथा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहयोगी विभाग के रूप में कार्य करेंगे।
हर गतिविधि को परिणाममूलक बनाने पर कलेक्टर का जोर
अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रमों के संचालन के लिए संबंधित नगरीय निकाय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर विश्वदीप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गतिविधियों का समयबद्ध, सुव्यवस्थित और आपसी समन्वय के साथ संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसका प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों और परिवारों तक पहुंचे। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अभियान की गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बीजापुर जिले में जनसेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण को एक साझा मंच प्रदान करते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...
जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपि...