उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष कुन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष हरेश मंडावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव रमेश कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में जिले में जिला स्तरीय ’अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ शासकीय हाई स्कूल करप में गत दिवस 08 सितम्बर को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी तथा अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आयोजित ’’आनंद मेले’’ से हुई। मेले में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए गए। वहीं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर ’’‘उल्लास नव भारत साक्षरता’’’ का संदेश दिया। रंगोली कार्यक्रम स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि शिशुपाल सोरी ने बच्चों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने साक्षरता से संबंधित ’’भाषा, कविता, पोस्टर प्रतियोगिता, नृत्य एवं गीत’’ के माध्यम से विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों से नवसाक्षरों में उत्साह के साथ पढ़ने-लिखने के प्रति जिज्ञासा जागृत हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अंधविश्वास विषय पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से अंधविश्वास से दूर रहने तथा जीवन में विज्ञान की महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधिकारी ने साक्षरता से संबंधित बोनस अंक की जानकारी देते हुए गीत के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नवसाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा 10 असाक्षरों को साक्षर करने पर 10 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा उल्लास शपथ लेने के साथ हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मण कावड़े, पोखन सिन्हा (एडीपीओ), एस.पी. कोसरे (नोडल प्रभारी उल्लास), श्रीमती मीरा आर्ची चौहान (प्राचार्य) सहित ग्रामीण नवसाक्षर, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल सिन्हा द्वारा किया गया।
जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...
जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपि...
जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित कर...