हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए

Posted On:- 2026-09-16




रायपुर(वीएनएस)।शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। हिन्दी शीघ्रलेखन की परीक्षा आगामी शनिवार 19 सितम्बर को सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी, जबकि रविवार 20 सितम्बर को अंग्रेजी शीघ्रलेखन की परीक्षा रायपुर में संपन्न होगी। 
उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 सितम्बर को हिन्दी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा का आयोजन प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह अंग्रेजी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र रायपुर में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट
 https://ctsp.cg.nic.in/पर उपलब्ध है। साथ ही संबंधित परीक्षार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से दे दी गई है। परीक्षार्थी उक्त साइट में ओपन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 





Related News
thumb

17 सितंबर को कलेक्टोरेट परिसर में होगा आशीर्वाद के दीया के तहत दीप ...

शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2026, गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस आयोजन के तहत् आशीर्वाद का दीया प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्जवल का कार्यक्र...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देशभर में सेवा सं...


thumb

जिले में अब तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 16 सितंबर 2026 तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनु...


thumb

आशीर्वाद का दीया : बिहान दीदियों की अनूठी पहल, हजारों घरों में एक स...

जिले में बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भरता, सहभागिता और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने के...


thumb

‘आशीर्वाद का दीया’ में जिलेवासी निभाएं सहभागिता : विधायक भईया लाल र...

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने क्षेत्र एवं जिलेव...


thumb

कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं : श्याम बिह...

बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महिला सामुदायिक स्वा...