सेवा संकल्प अभियान : 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

Posted On:- 2026-09-16




भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जलाये जाएंगे 25 हजार दीये

गरियाबंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गरियाबंद जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितम्बर को जिले भर में व्यापक स्तर पर आशीर्वाद के दीया के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले में लगभग 10 लाख दीयों से विभिन्न प्रमुख स्थल, शासकीय कार्यालय, गांव और मुहल्ले रोशन होंगे।

17 सितम्बर को शाम 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित गार्डन में कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक साथ दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर भुतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भी 25 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के निकट गंगा आरती घाट, कुलेश्वर महादेव मंदिर, राजीव लोचन मंदिर सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर भी वृहद रूप से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों, विकासखण्डों में शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, गांवों और मुहल्लों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मीडियाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन दीदियां, स्वच्छता दीदियां, ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, रोजगार सहायक सहित विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारी और ग्रामीणजन सहभागी बनेंगे।



Related News
thumb

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया जशपुर का दो दिवसीय दौरा

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।


thumb

कांसाबेल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण व यूडीआईडी शिविर 23 को

समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...


thumb

मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल में करडेगा व फरसाबहार में नवीन महाविद्य...

जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपने अपने घर म...

देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जिले में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से ...

सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...