जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरसाबहार में नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना की अनुमति मिलने के बाद यहां शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
इन महाविद्यालयों के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित हुए हैं। विशेषकर छात्राओं के लिए घर के आसपास उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से उनकी उच्च शिक्षा की निरंतरता को बढ़ावा मिलेगा। शासन की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में ज्ञान का प्रकाश पहुंचने के साथ ही विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है
शासकीय नवीन महाविद्यालय, फरसाबहार का संचालन फिलहाल शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फरसाबहार के भवन में किया जा रहा है। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय, बागबहार के प्राचार्य से मोबाइल नंबर 91655 31141 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह शासकीय नवीन महाविद्यालय, करडेगा का संचालन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करडेगा के भवन में किया जा रहा है। महाविद्यालय से संबंधित जानकारी के लिए शासकीय महाविद्यालय, दुलदुला के प्राचार्य से मोबाइल नंबर 94241 89912 पर संपर्क किया जा सकता है। दोनों महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन तथा पंजीयन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित है। विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।
समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...
सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...