जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू खर्चों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
जशपुर की रहने वाली मेरा सिंह बताती हैं कि पति और बच्चों के न होने के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं का अपने परिवार की तरह ध्यान रख रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह मिलने वाली 1 हजार रुपये की सहायता राशि से वे अपने घर-खर्च और आवश्यक जरूरतों को पूरा करती हैं।
मेरा सिंह कहती हैं, “आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं। महतारी वंदन योजना से मुझे आर्थिक सहारा मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।
समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...
जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...
सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...