सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जिले में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये

Posted On:- 2026-09-16




जशपुरनगर (वीएनएस)। सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले में विविध जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले में 5 लाख से आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रणजीता स्टेडियम गौरव पथ महाराजा चौक दिलिप सिंह जुदेव प्रतिमा चौक बिरसा मुंडा चौक सभी विकास खंड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनभागीदारी के तहत जिले के सभी अमृत सरोवरों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, बिहान समूह की महिलाओं, सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ अभियान के लिए निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अभियान के सभी पहलों की समयबद्ध तैयारी करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरुप पालन सुनिश्चित करने कहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं आयोजित गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो सहित जानकारी निर्धारित गूगल ड्राइव में नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान की गतिविधियों का समुचित दस्तावेजीकरण एवं संधारण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को अपने घरों, ग्रामों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें और जनभागीदारी के इस अभियान को सफल बनाएं।



Related News
thumb

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया जशपुर का दो दिवसीय दौरा

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।


thumb

कांसाबेल में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण व यूडीआईडी शिविर 23 को

समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...


thumb

मुख्यमंत्री साय के कार्यकाल में करडेगा व फरसाबहार में नवीन महाविद्य...

जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...


thumb

सेवा संकल्प अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपने अपने घर म...

देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...