कोरिया (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने क्षेत्र एवं जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
विधायक राजवाड़े ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय एवं संस्थान में एक दीया अवश्य प्रज्वलित करें और इस सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन जिले में जनभागीदारी का व्यापक संदेश देगा।
विधायक राजवाड़े ने कहा कि प्रत्येक परिवार द्वारा जलाया गया एक दीप इस सामूहिक आयोजन में सहभागिता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने क्षेत्र एवं जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ इस आयोजन में सहभागी बनें तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।
समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...
जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...
सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...