धमतरी और बालोद जिलों में 5 सिंचाई योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

Posted On:- 2026-09-16








रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों को बड़ी राहत देते हुए धमतरी और बालोद जिलों की पांच प्रमुख सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों के लिए कुल 21 करोड़ 50 लाख 23 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
प्रमुख स्वीकृतियाँ
धमतरी जिला के राजाडेरा लघु जलाशय जलद्वार के नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 65 लाख 7 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे लगभग 285 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार खट्टी एनीकट (महानदी) महानदी पर निर्मित खट्टी एनीकट के संरक्षण और जलद्वारों के उन्नयन कार्य हेतु 4 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
बालोद जिला (कुल 3 योजनाएं) के जलाशयों में विद्युतीकरण तांदुला, गोंदली और खरखरा जलाशय में विद्युतीकरण व प्रकाश व्यवस्था के कार्यों के लिए 4 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 285 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। खरखरा नदी के बांयी तट पर शीतला मंदिर के पास घाट एवं ग्राम मारीदेवरी तटबंध निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे 183 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र लाभांवित होगा।
तांदुला परियोजना के अंतर्गत सकरैद वितरक नहर (नाहंदा माईनर, डौकीडीह माईनर, सुखरी माईनर और भदेरा माईनर) के रिमॉडलिंग, लाइनिंग एवं पक्के कार्यों के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे भी 183 हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का सीधा लाभ मिलेगा। इस प्रकार कुल 21.50 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन मजबूत होगा और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान से मिल रहा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। गीदम निवासी गीता कश्यप ने बताया कि वे जय दंतेश्वर...


thumb

सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर...


thumb

17 सितंबर को कलेक्टोरेट परिसर में होगा आशीर्वाद के दीया के तहत दीप ...

शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2026, गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस आयोजन के तहत् आशीर्वाद का दीया प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्जवल का कार्यक्र...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देशभर में सेवा सं...


thumb

जिले में अब तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 16 सितंबर 2026 तक 1126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनु...


thumb

आशीर्वाद का दीया : बिहान दीदियों की अनूठी पहल, हजारों घरों में एक स...

जिले में बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भरता, सहभागिता और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने के...