दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। गीदम निवासी गीता कश्यप ने बताया कि वे जय दंतेश्वरी माँ महिला समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़कर वे महिलाओं के साथ मिलकर आजीविका एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता कर रही हैं।
गीता कश्यप ने बताया कि उनके परिवार को शासन द्वारा प्राथमिकता राशन कार्ड के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह 35 किलो राशन दिया जाता है। इससे परिवार की खाद्य संबंधी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिल रही है और घरेलू खर्च का बोझ भी कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मिलने वाला निःशुल्क राशन उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। शासन की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। गीता कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने दैनिक जीवन में काफी राहत मिल रही है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ रायपुर के अरूण पाण्डेय द्वारा 15 एवं 16 सितम्बर 2026 को जशपुर वनमण्डल का प्रवास किया गया।
समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाब...
जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच अब और बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में दुलदुला के करडेगा और फरस...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत...
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जान...
सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा ...