धमतरी (वीएनएस)। शासकीय प्राथमिक शाला जामली (विकासखंड मगरलोड़) के प्रधानपाठक डेवेश कुमार साहू के खिलाफ शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड़ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शाला परिसर से सत्र 2017-18 से 2025-26 तक की 02 पाठकान पंजी और सत्र 2024-25 से 2025-26 तक की 02 बालकान पंजी गुम या चोरी हो गई हैं।
शासकीय अभिलेखों के गायब होने पर संबंधित प्रधानपाठक को पदीय दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही का दोषी माना गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत के साथ शास्ति स्वरूप श्री साहू की आगामी 01 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है।
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य शासन के अधीन काम करने वाले शासकीय सेवकों, निगम-मंडल कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से ...
पुसौर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की सप्लाई में होने वाली कथित हेरफेर पर रोक लगाने के लिए साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।