महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से हस्तांतरित

Posted On:- 2026-09-18




महासमुन्द (वीएनएस)।   भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से श्रमिक महासम्मेलन 2026 का आयोजन आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुन्द जिले के श्रमिकों एवं हितग्राहियों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में महासमुन्द जिले से कुल 255 श्रमिक एवं हितग्राही शामिल हुए।

महासमुन्द जिले के कुल 5,587 श्रमिकों एवं हितग्राहियों को 1 करोड़ 85 लाख 38 हजार 660 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 131 श्रमिकों को 26 लाख 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 667 हितग्राहियों को 11 लाख 52 हजार 500 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 61 श्रमिकों को 3 लाख 28 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 6 श्रमिकों को 6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 298 श्रमिकों को 59 लाख 60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 24 श्रमिकों को 4 लाख 80 हजार रुपये, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 4 श्रमिकों को 2 लाख रुपये तथा निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता योजना के तहत 3,392 श्रमिकों को 49 लाख 27 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 616 श्रमिकों को 9 लाख 24 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।




Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...