सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

Posted On:- 2026-09-18




- जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शहर से गांव तक जगमगाएंगे दीप

दुर्ग (वीएनएस)।  राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘हर घर में एक दीप जले, विकास के नाम’ का संदेश देते हुए जिले में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 6 बजे रक्षित आरक्षी पुलिस केंद्र मैदान, पुरानी पुलिस लाइन, दुर्ग में हुआ। इस अवसर पर उक्त स्थल पर 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इसी कड़ी में जिले की चिन्हांकित 30 ग्राम पंचायतों में 30 हजार दिये, नगर निगम दुर्ग द्वारा 30 हजार दिये, नगर निगम भिलाई चरोदा द्वारा 05 हजार दिये, नगर निगम भिलाई द्वारा एक लाख 25 हजार दिये, नगर निगम रिसाली द्वारा 51 हजार आशीर्वाद के दिये प्रज्जवलित किये गए। इसी प्रकार विकासखंड दुर्ग की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में अनुमानित 75 हजार दिये, विकासखंड धमधा में प्रत्येक घर में अनुमानित एक लाख 20 हजार दिये तथा विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रत्येक घर अनुमानित एक लाख 10 हजार आशीर्वाद के दिये जलाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवार भी अपने नए घरों में दीप जलाकर इस अभियान में सहभागिता दी।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के योगदान को स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद  विजय बघेल की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहन, युवा साथी और नागरिक एक साथ एकत्रित हुए तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सांसद  बघेल ने पूरे प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

सांसद  बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी निरंतर सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, सुरक्षा, शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में विकास की बात हो, उन्होंने निरंतर देश की प्रगति के लिए कार्य किया है। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं। उस समय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना किया। उनके प्रयासों से देश में वैक्सीन का निर्माण हुआ और बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारत ने न केवल अपने नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, बल्कि जरूरत के समय अनेक देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति कर वैश्विक स्तर पर सहयोग की भावना का परिचय दिया।

सांसद  बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भारत अनेक भाषाओं, क्षेत्रों और विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। आज सभी लोग एकजुट होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। छोटी नन्ही बच्ची ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में एक दीया जलाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। छोटी बच्ची द्वारा जलाया गया एक दीपक लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक  सुरेन्द्र कौशिक ने भी ’आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। दीपों की यह रोशनी देश की एकता, प्रगति और उज्जवल भविष्य का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ  बी.के. दुबे ने आभार व्यक्त किया।  

कार्यक्रम में संभाग आयुक्त  एस.एन. राठौर, आईजी  अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, एसएसपी  विजय अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी सहित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, पूर्व महापौर श्रीमती चन्द्रिका चन्द्राकर, श्रीमती पद्मा देवांगन,  दिलीप साहू,  विनोद अरोरा, सुश्री सरिता मिश्रा,  अशोक राठी,  मनोज सोनी,  शिव चन्द्राकर,  दिनेश देवांगन,  संदीप जैन,  कांती लाल जैन,  नरेश केशवानी सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थिय...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...