कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज,

Posted On:- 2026-09-18




युवा संवाद में जानी पढ़ाई, सुविधाओं और दैनिक गतिविधियों की जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।   कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज मेडिकल कॉलेज कांकेर एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कर युवा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सहज वातावरण में बैठकर भोजन किया और उनकी पढ़ाई, दैनिक गतिविधियों, कॉलेज एवं छात्रावास में मिल रही सुविधाओं तथा समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

युवा संवाद के दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हरियाणा के विद्यार्थियों मोहित कुमार, दीपिका आनंद और रिया से बातचीत कर कांकेर जिले के संबंध में उनके अनुभव एवं विचार जाने। उन्होंने छात्राओं से गर्ल्स हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर उसके संबंध में भी चर्चा की। साथ ही कॉलेज की लैब एवं अध्ययन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से अध्ययन के लिए कांकेर आए विद्यार्थियों से भी संवाद किया और उनके अनुभव जाने। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सलाह भी दी।

युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन के निर्माण को लेकर भी कलेक्टर से जानकारी ली। इस पर कलेक्टर ने नवीन मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूर्ण कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ सहपाठी की तरह बैठकर भोजन किया और उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी बातें साझा कीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, कोमल देव जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विमल भगत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।



Related News
thumb

शिविर में 81 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मुख्य कार्यक्रम स्थल में 1.25 लाख दीपों का प्रकाश

सांसद बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भ...


thumb

महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला

शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित स्थलों-शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।...


thumb

महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों को 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की सहाय...

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं हितग्राहियों को सम्मानित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्दे...


thumb

’कोरिया में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नियुक्त’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन कार्य...