मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जो तकनीक, संसाधन और आत्मनिर्भरता का भारत बने

Posted On:- 2026-09-19




कुमारी डामेश्वरी सोनी, कक्षा 11वीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा

बेमेतरा (वीएनएस)। "2047 तक भारत ऐसा विकसित राष्ट्र बने जहाँ देश की आगोश में छिपी रचना का बेहतर उपयोग हो, तकनीक के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बने और खनिज संसाधनों का उपयोग देश के विकास के लिए हो।" यह है शासकीय कन्या विद्यालय की छात्रा कुमारी डामेश्वरी सोनी के सपनों का भारत। उसकी सोच में केवल किताबी कल्पना नहीं, बल्कि धरती से जुड़ा यथार्थ है।

छत्तीसगढ़ की बेटी होने के नाते वह जानती है कि हमारे राज्य में खनिज संपदा की अपार शक्ति है। वह चाहती है कि इस संपदा का उपयोग केवल खनन तक सीमित न रहे, बल्कि यहीं पर उद्योग, रोजगार और तकनीक का विकास हो, ताकि गांव के युवाओं को बाहर न जाना पड़े।

उसका दूसरा सपना तकनीकी आत्मनिर्भरता का है। वह ऐसा भारत देखना चाहती है जहाँ सेमीकंडक्टर से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी, क्वांटम टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत दुनिया का नेतृत्व करे। विदेशों पर निर्भरता खत्म हो और 'मेड इन इंडिया' तकनीक पूरी दुनिया में पहुंचे।

डामेश्वरी का मानना है कि जब प्राकृतिक संसाधन, युवा प्रतिभा और स्वदेशी तकनीक एक साथ मिलेंगे, तभी 2047 का विकसित भारत साकार होगा। उसकी यह सोच विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देती है।



Related News
thumb

जिले में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ...

“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिले में जिला स्तरीय ‘सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर’ 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।


thumb

शौचालय ने बदली आराधना के परिवार की दिनचर्या, बरसात और खुले में जाने...

स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की सुविधा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी है।


thumb

महापौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों और वार्डवास...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्थानीय दीवान तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।


thumb

प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित भूमि के अवैध अंतरण मामले में एफआईआर दर्ज ...

कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 3714 से संबंधित मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्ब...


thumb

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के जीवन का संबल

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्...


thumb

सौर सुजला योजना के माध्यम से जिले में 61 किसानों के खेतों में स्थाप...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती ...