एमसीबी (वीएनएस)। कभी हर महीने आने वाला बिजली का बिल परिवार के घरेलू बजट का एक हिस्सा तय करता था। बिजली की जरूरतें बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ता था। ऐसे में यदि घर की छत ही बिजली उत्पादन का माध्यम बन जाए और हर महीने आने वाला बिजली बिल लगभग शून्य हो जाए, तो यह किसी राहत से कम नहीं है।
मनेन्द्रगढ़ निवासी राजेश कुमार राय के लिए यह बदलाव प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से संभव हुआ है। आज उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल न केवल बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है, बल्कि परिवार को बिजली खर्च में भी बड़ी राहत दे रहा है।
योजना का लाभ लेकर घर की छत को बनाया ऊर्जा का स्रोत
राजेश कुमार राय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापित करने में लगभग 1 लाख 99 हजार रुपये की लागत आई। योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल स्थापित करने का आर्थिक भार काफी कम हुआ और उनके लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना आसान हो गया।
सोलर पैनल लगा तो बिजली बिल में आई बड़ी राहत
राजेश कुमार राय बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य आ रहा है। इससे परिवार के मासिक खर्च में बचत हो रही है और बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने का लाभ केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है। स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर भी मिला है। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी ने उनके जैसे परिवारों के लिए सौर ऊर्जा को अपनाना अधिक सुलभ बनाया है।
‘योजना ने बदली सोच, अब बिजली खर्च की चिंता कम’
राजेश कुमार राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिलने से सौर ऊर्जा के प्रति उनकी सोच बदली है और अब घर की छत पर लगा सोलर पैनल उनके लिए ऊर्जा और बचत, दोनों का माध्यम बन गया है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। राजेश कुमार राय की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है, जहां सरकारी सहायता, सौर ऊर्जा और जागरूकता के मेल से घर की छत ऊर्जा के स्रोत में बदल गई और बिजली बिल का बोझ लगभग समाप्त हो गया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक...
छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेत...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिव...