विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण विकास सहित बाल विवाह व नशा मुक्ति पर दिलाई शपथ

Posted On:- 2026-10-03




जशपुर (वीएनएस)। जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित गांव के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने गांव को स्वच्छ रखने की भी शपथ ली।

कुरकुंगा के पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्रामीणों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने अपनी पंचायत को बाल विवाह मुक्त एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पैंकू तथा बगीचा विकासखंड के ग्राम बिमड़ा के पंचायत भवन में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए गांव के समग्र विकास में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



Related News
thumb

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का निरीक्षण...

सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा ...


thumb

गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी ...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिले में माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम स...


thumb

विशेष लेख : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान ...

जिस गांव में कभी बस की पहुंच नहीं थी, आज वहां बस के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। सड़क पर बस दिखाई देते ही बच्चे हाथ हिलाकर खुशी जाहिर करते ...


thumb

छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

.राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य में सामान्य से बेहतर वर्षा...


thumb

ग्राम सभा में चमके स्वच्छता प्रहरी : ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ हुआ उत्...

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश एवं कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर जिला जशपुर की समस्त ग...