रायपुर(वीएनएस)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिले में माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में केंद्र सरकार की VB–G RAM G योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
ग्राम सभा के दौरान VB–G RAM G योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी तथा ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, आवश्यक विकास कार्यों की पहचान करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से संबंधित सुझाव दिए। अधिकारियों ने योजना की जानकारी साझा करते हुए कार्ययोजना निर्माण में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
ग्राम सभा में महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। महिला स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों एवं लखपति दीदियों ने ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी की भावना के अनुरूप सामूहिक प्रयासों से सोनपुरी के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा ...
जिस गांव में कभी बस की पहुंच नहीं थी, आज वहां बस के आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। सड़क पर बस दिखाई देते ही बच्चे हाथ हिलाकर खुशी जाहिर करते ...
जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं...
.राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य में सामान्य से बेहतर वर्षा...
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश एवं कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर जिला जशपुर की समस्त ग...