महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी

Posted On:- 2026-10-05




हर माह मिलने वाली सहायता सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर बना रहीं बचत की मिसाल

रायपुर (वीएनएस)। शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे निवासी श्रीमती अंशु साहू महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए बचत के रूप में उपयोग कर रही हैं।

श्रीमती अंशु साहू का महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सहयोग से कराया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। वह इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के नाम संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में जमा कर रही हैं। श्रीमती साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि वह हर महीने बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में जमा करती हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से की जा रही यह बचत बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार करने में मदद करेगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

सौर सुजला से खेत में आई रोशनी

आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...


thumb

महासमुंद में आयुष सेवाओं का विस्तार, पांच साल में 8.4 लाख से ज्यादा...

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...


thumb

’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से माधुरी हुईं आर्थिक रूप ...

माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से...


thumb

जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किस...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...


thumb

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा पोषण

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...