’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से माधुरी हुईं आर्थिक रूप से संबल’

Posted On:- 2026-10-05




’सेवा की कहानी’

रायपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना आर्थिक सहारा का  आधार हुई है। योजना के तहत माधुरी को 20 हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

    माधुरी की माता श्रीमती बिमला बाई सिदार के श्रम पंजीयन के आधार पर उन्हें इस योजना का लाभ मिला। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों को 18 से 21 वर्ष की आयु तथा कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग बेटी के लिए रोजगार, स्वरोजगार को बेहतर बनाने अथवा विवाह के लिए किया जा सकता है।

    माधुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से श्रमिक परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

    माधुरी और उनकी माँ ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवांगन और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



Related News
thumb

सौर सुजला से खेत में आई रोशनी

आशीष टोप्पो के अनुसार खेती से उन्हें हर साल लगभग एक लाख रुपये की आमदनी’’ प्राप्त होती है। उनका कहना है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होने से फसलों...


thumb

महासमुंद में आयुष सेवाओं का विस्तार, पांच साल में 8.4 लाख से ज्यादा...

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। य...


thumb

महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी

शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे न...


thumb

जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किस...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं ...


thumb

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा पोषण

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा गर...