रायपुर(वीएनएस)।बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर पहुंचा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यहां पेड़ की छांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा दी गई।
शिविर में 106 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। मलेरिया की जांच के लिए शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। 30 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों का बीपी और ब्लड शुगर जांचा गया। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया, वहीं बच्चों का आवश्यक नियमित टीकाकरण भी किया गया।
स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण भी किया। जांच के दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हांकित कर ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत कार्ड भी तैयार किए गए।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य टीम ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। जिले के अंदरूनी और दूरस्थ गांवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल र...
लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आ...
“नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, नारायणपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों पर आधारित नुक्कड़ नाटक क...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को जनभागीदारी और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से ज...
जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेद...