कलेक्टर ने एग्रीस्टैक व डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Posted On:- 2026-10-05




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। 

बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और मैदानी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने सर्वप्रथम कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टैक के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से सु-व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत एग्रीस्टैक से संबंधित सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने मैदानी अमले के माध्यम से लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने तथा जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे मोबाइल एप के माध्यम से फसल संबंधी जानकारी दर्ज किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम वार एवं क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में गति बनाए रखें तथा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। उन्होंने विशेष रूप से सिंगल खाताधारक किसानों के प्रकरणों पर प्राथमिकता से ध्यान केंद्रित करते हुए उनके लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के दस्तावेज एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध हैं, उनके प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्राम स्तर पर आने वाली तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करें तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से संचालित कार्यों में शुद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों से संबंधित अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

इसके पश्चात कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत आधार अभिलेख तैयार किए जाने एवं संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि एवं संपत्ति से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी करें।

बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए कहा कि नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों तथा निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आपदा अथवा दुर्घटना से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पात्र परिवारों को शासन की सहायता का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित हो।

कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें और जिन कार्यों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करें और प्रगति में आने वाली समस्याओं का समय रहते निराकरण करें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा वाले कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी तथा मैदानी अमला वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।



Related News
thumb

’सेवा संकल्प अभियान : ग्राम चमेली में जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल र...


thumb

अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन होगा जारी’

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति ...


thumb

’योजना की राशि से ऋण की किस्त चुकाने के साथ खेती-किसानी और घरेलू जर...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आ...


thumb

’कन्या शिक्षा परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का...

“नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, नारायणपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों पर आधारित नुक्कड़ नाटक क...


thumb

’जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाष...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को जनभागीदारी और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से ज...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण करने के दिए नि...

जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेद...