जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में समस्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स हेतु साइबर क्राइम के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर के सभागार में दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से किया गया।
उक्त कार्यक्रम में माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सुमन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राकेश कुमार पाटनवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भावेश कुमार समरथ पुलिस उप अधीक्षक, हरिशंकर राम साइबर क्राइम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, बचाव के उपायों, साइबर ठगी की घटनाओं में बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था, ताकि वे आम जनों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी प्रदान कर सकें।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल र...
लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आ...
“नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, नारायणपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों पर आधारित नुक्कड़ नाटक क...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को जनभागीदारी और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से ज...
जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेद...