सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा

Posted On:- 2026-10-05




’अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’

कोरबा   (वीएनएस)। “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते की चिंता रहती थी। हाथ में टॉर्च या मोबाइल की रोशनी लेकर चलना पड़ता था, बारिश में सड़क किनारे की झाड़ियां और रास्ता ठीक से दिखाई नहीं देता था। अब गांव के चौक पर सोलर हाईमास्ट की रोशनी रहती है, इसलिए रात में बाजार से लौटना हो या किसी जरूरी काम से बाहर जाना, रास्ता साफ नजर आता है।” ग्राम चोरभट्टी के एक ग्रामीण की यह बात गांव में सोलर हाईमास्ट से आए बदलाव को बयां करती है।

कटघोरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चोरभट्टी में पहले शाम के बाद चौक और आसपास के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से ग्रामीणों को रात के आवागमन में परेशानी होती थी। बच्चों और बुजुर्गों के देर से लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता रहती थी। अंधेरे में जंगली जानवरों तथा सांप-बिच्छू की आशंका के कारण भी ग्रामीणों को अतिरिक्त सावधानी रखनी पड़ती थी।

ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है। अब चौक और आसपास का क्षेत्र रात में पर्याप्त रोशनी से प्रकाशित रहता है। मौसम खराब होने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बैटरी बैकअप से भी प्रकाश की सुविधा मिलती है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस सुविधा का असर रोजमर्रा के कामों में साफ महसूस होता है। पहले शाम होते ही जरूरी काम जल्द पूरा कर घर लौटने की कोशिश रहती थी। अब बाजार से सामान लेकर लौटना, पड़ोस में जाना, देर से आने वाले परिवार के सदस्य को लेने निकलना या किसी जरूरी काम से चौक तक जाना आसान हो गया है। रोशनी के कारण सड़क और आसपास का हिस्सा स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे रात में चलने का भरोसा बढ़ा है। सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण इसके लिए बिजली बिल का अतिरिक्त खर्च भी नहीं आता।

ग्रामीण ने कहा, “अब गांव में रात पहले जैसी नहीं लगती। चौक और रास्ते पर रोशनी रहती है तो बच्चों और बुजुर्गों के आने-जाने को लेकर भी मन में भरोसा रहता है। जंगली जानवर और सांप-बिच्छू भी दूर से नजर आ जाते हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि हमारे जैसे दूरस्थ गांव में रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी यह सुविधा पहुंची है।”



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...


thumb

श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...


thumb

लखपति दीदी बनने की राह पर श्याम बाई, बिहान से मिला कारोबार को विस्त...

अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...


thumb

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...


thumb

'विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण :...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...