कोरबा (वीएनएस)। बालको क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा निवासी पल्लवी यादव को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना से आर्थिक सहायता मिली। पल्लवी का मजदूर कार्ड रेजा-कुली श्रेणी में 23 फरवरी 2019 को पंजीकृत हुआ था।
पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में किया। इससे उन्हें इस महत्वपूर्ण समय में आर्थिक सहयोग मिला। पल्लवी को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...
ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...
अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...