कोरबा (वीएनएस)। कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा अपनाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाया।
यदुराज सिंह ने बताया कि योजना के माध्यम से सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली बिल में कमी आई है। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिली और नियमित खर्च का बोझ भी कम हुआ। उन्होंने कहा कि योजना उनके परिवार के लिए बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। यदुराज सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने उनके परिवार को बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर दिया है।
पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...
ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...
अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...