रायपुर(वीएनएस)।जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए स्वयं अपना पंजीयन कराया और बस्तर ओलंपिक के शुभंकर के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने इस आयोजन को बस्तर की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बहुत बड़ा और सुनहरा मंच बताया।
दोगुने पंजीयन का लक्ष्य
इस अवसर पर वन मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और सभी खेल प्रेमियों से बढ़-चढ़कर पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने इसमें पंजीयन कराया था, और इस बार इसका दोगुना पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है।
गांव-गांव की प्रतिभाओं को अवसर
वन मंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक सुदूर अंचल की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़ा मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन माध्यम है।
नये बस्तर की पहचान
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नये बस्तर की एक नई पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं के दम पर बनेगी। इस कार्यक्रम के दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...
पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत मिले अनुदान और पशुपाल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से किया गया।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला की वार्षिक आमसभा की बैठक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
मेहनत और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे विकासखण्ड देवभोग के ग्राम खोकसारा निवासी अशोक नेताम के लिए सेवा सेतु शिविर में मिला मछली पकड़ने का जाल उन...
मेहनत और लगन से पढ़ाई कर सफलता हासिल करने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू...