अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 500 स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान सफाई कार्य में उपयोग किए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एसएलआरएम केंद्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वच्छता दीदियों से संवाद किया। शिविर में महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार